कोतवाली नगर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया स्कूटी चोरी का खुलासा

देहरादून

दिनांक 30/03/23 को वादी  शोभित पुत्र सुभाष चंद निवासी ब्लॉक सी 601 पेसेफिक हिल राजपुर रोड देहरादून ने अपनी स्कूटी चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु०अ०स० 125/2023 U/S 379 ipc बनाम अज्ञात से सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियोग के सफल अनावरण हेतु  पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर महोदया एवं  क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के द्वारा उचित दिशा निर्देश देते हुए अज्ञात वाहन चोर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर दि0 31/03/22 को दौराने चेकिंग मतवाला बाग, देहरादून से अभियुक्त आशिष पुत्र श्री अशोक निवासी कालिका विहार बंजारा वाला थाना पटेलनगर देहरादून को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी की गई 01 स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को हिरासत पुलिस लिया गया जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

नाम पता अभियुक्त
(१) आशिष पुत्र अशोक निवासी कालिका विहार बंजारा वाला थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 23 वर्ष

बरामद वाहनों का विवरण

स्कूटी एक्टिवा रंग ग्रे नंबर MH-46bc 4574

अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक उप निरीक्षक कविंद्र राणा, उप निरीक्षक अनिल कुमार, कॉन्स्टेबल राजेश  एवं कॉन्स्टेबल प्रदीप शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.