खेलेगा खानपुर ,जीतेगा खानपुर…!

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

  • पत्रकार उमेश कुमार के आवाहन पर इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शमी सोमवार को पहुंचेंगे खानपुर।
  • युवाओं को सिखाएंगे क्रिकेट के गुर।

लक्सर: लक्सर खानपुर इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शामी कल यानी 29 नवम्बर को खानपुर क्षेत्र में युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाने आ रहे हैं। आपको बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी उमेश कुमार के आवाह्न पर इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद शामी खानपुर क्षेत्र में आ रहे हैं जहाँ ढंढेरा से खानपुर खेल मैदान तक उनके स्वागत में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है।

उमेश कुमार ने बताया कि यहाँ मोहम्मद शामी युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि गाँव गाँव में क़ई खेल प्रतिभाएं हैं पर उनको तलाशने औऱ तराशने की आवश्यकता है औऱ इसी मुहिम के तहत मोहम्मद शमी यहाँ आकर युवाओं को क्रिकेट की बारीकियों से रूबरू करवाएंगे। आपको बता दें कि 29 नवम्बर सुबह 11 बजे रुड़की के ढंढेरा से मोहम्मद शामी के स्वागत में रैली का आयोजन किया गया है जोकि खानपुर स्टेडियम तक जाएगी जहाँ स्वागत के बाद शामी युवाओ को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे।

आपको बता दें यह खानपुर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा जब खुद इंडियन इंटरनेशनल क्रिकेटर यहाँ आकर युवाओं से रूबरू हो रहे हैं औऱ उन्हें क्रिकेट के गुर सीखा रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.