अनुष्का शर्मा ने लगाए गए आरोप पर, इरफान पठान ने साधा निशाना..

Share your love

सिनेमा जगत ही नहीं खेल जगत में भी टिप्पणियां और ट्वीट्स का दौर चल रहा है। कहीं कोल्ड वॉर है तो कहीं मामला हॉट वॉर है।

दरअसल भारत के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सुनील गावस्कर के किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबले में विराट कोहली के खराब प्रदर्शन पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर टिप्पणी करने से काफी हंगामा हो गया था। हालांकि गावस्कर ने ऑन एयर कहा था कि उन्होंने लॉकडाउन में बस अनुष्का शर्मा की गेंदबाजी का सामना किया है।

उनके इस बयान के बाद अनुष्का को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था जिस पर उन्होंने मैच के एक दिन बाद सोशल मीडिया के जरिए गावस्कर के कमेंट की आलोचना की थी। पूर्व कप्तान को सोशल मीडिया पर कई लोगों का सपोर्ट भी मिला। भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान भी गावस्कर के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा है।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, ‘मिस्टर सुनील गावस्कर, मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आपका बयान काफी अप्रिय है। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आप ऐसे बयान क्यों देते हो और एक क्रिकेटर के खेल के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार क्यों ठहराते हो। मैं यह अच्छे से जानती हूं कि आपने पिछले कुछ सालों में हर क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ की रिस्पेक्ट की है तो आपको ऐसा नहीं लगता है कि ऐसा मेरे साथ भी होना चाहिए।’ इस पर इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘हमेशा आपकी रिस्पेक्ट करता हूं सुनील गावस्कर सर।’ यह ट्वीट अनुष्का की उस बात पर है जिस पर उन्होंने गावस्कर के बयान को अप्रिय बताया था।

अनुष्का ने आगे लिखा था कि, ‘मुझे यकीन है कि बीती रात से मेरे पति के प्रदर्शन पर कमेंट करने के लिए आपके जेहन में कई वाक्य और शब्द होंगे या आपके शब्द केवल तभी मायने रखते हैं जब उनमें मेरा नाम आया हो। उन्होंने कहा कि यह 2020 है और मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली हैं। कब ऐसा होगा जब मुझे क्रिकेट में घसीटना बंद किया जाएगा और इस तरह की एकतरफा टिप्पणियां नहीं की जाएंगी?’ रिस्पेक्टेड मिस्टर गावस्कर, आप एक महान खिलाड़ी हैं जिनका नाम भद्रजनों के इस खेल में ऊंचा स्थान रखता है। मैं बस आपको बताना चाहती थी कि जब आपने ऐसा कहा तो मुझे कैसा लगा।’

अनुष्का के इतने बड़े आरोपों पर सुनील गावस्कर ने सफाई देते हुए पूछा कि उन्होंने कहां अनुष्का को विराट के खराब प्रदर्शन के लिए दोषी ठहराया? उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें (अनुष्का को) कहां दोषी ठहरा रहा हूं? मैंने कब सेक्सिस्ट कमेंट किया? मैं बस उस वीडियो को जिक्र कर रहा था, जो किसी ने पास की बिल्डिंग से रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाला था। विराट ने कोई प्रैक्टिस नहीं की थी और जो प्रैक्टिस उन्होंने की थी वो बस वही थी, जब वो अपने बिल्डिंग के कंपाउंड में अनुष्का की गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। यही मैंने कहा था।’ गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिल्डिंग कंपाउंड में विराट बल्लेबाजी कर रहे थे और अनुष्का उन्हें गेंद फेंक रही थीं। लॉकडाउन के समय सभी भारतीय क्रिकेटर्स घरों में बंद थे और क्रिकेटर प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *