राजधानी देहरादून में अन्तर्राज्यीय सट्टा गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून
रायपुर राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में GUJRAT GIANTS VS URBANRISERS HYDRABAD के मध्य खेले गये क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाते हुऐ 13 अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त किये जा रहे 17 मोबाइल फोन तथा नगदी बरामद
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विभिन्न बैंको के 20 खातों में जमा किये गए 600000 /- रूपये की धनराशि को कराया फ्रिज।
क्रिकेट वर्ड कप व LEGENTS LEAGUE के सभी मैंचो में अभियुक्तगण पंहुचे थे विभिन्न राज्यों के क्रिकेट स्टेडियम में।
युवाओं को दिग्भ्रमित होने से बचाना भी हमारी जिम्मेदारी :- एसएसपी देहरादून
दिनांक 26/11/23 को थाना रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे LEGENTS LEAGUE क्रिकेट मैच के दौरान विभिन्न राज्यों से आनलाईन सट्टा लगाने का गिरोह सक्रीय है जो स्टेडियम में बैठकर आनलाईन सट्टा चला रहै है। सूचना पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद थाना रायुपर व एसओजी की टीम गठित कर मैच के दौरान बिना व्यवधान उत्पन किये अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
उक्त आदेश के क्रम में पुलिस टीम द्धारा GUJRAT GIANTS VS URBANRISERS HYDRABAD के मध्य दिनांक 26.11.2023 को राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान सटिक रणनीति से कार्यवाही करते हुये स्टेडियम के अन्दर नार्थ पवेलियन से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को अभियुक्तो के पास से ऑनलाइन सट्टे में प्रयोग किये जा रहे विभिन्न कम्पनीयों के 17 मोबाइल फ़ोन तथा 45300/- की धनराशि बरामद की गई। इसके अतिरिक्त पूछताछ में अभियुक्तों के विभिन्न बैंकों में ऑनलाइन सट्टे की धनराशि प्राप्त करने के लिए खोले गए 20 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त होने पर उनमें जमा 600000/- रू0 को फ्रीज कराया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगणों को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा ।
*पूछताछ का विवरण :-*
पूछताछ में अभियुक्तगणों द्धारा बताया गया कि वे सभी काफी समय से ऑनलाईन सट्टे का काम करते आ रहे है। उनका एक गिरोह है । गिरोह में दो टीम काम करती है, एक टीम जहाँ क्रिकेट मैच हो रहे होते है, वहाँ का टिकट ऑनलाइन बुक कराकर मैच देखने जाती है तथा दूसरी टीम घर में रहकर ऑनलाईन सट्टा अन्य लोगों को खिलाते है तथा खेलने वालों से पैसा इक्कठा करते है। क्रिकेट मैच स्टेडियम में देखने के लिये आनलाईन टिकट उस Row का बुक कराते है जहाँ उन्हे अपना काम करने में आसानी रहे। गिरोह के सदस्य क्रिकेट मैच देखने के लिये फ्लाईट ट्रेन व बस का प्रयोग कर पहुंचते है, जिसके लिये गिरोह के सदस्य मिलकर किराया खाने रहने का पैसा इक्कठा कर प्रयोग करते है। अपने ग्राहकों से एडवांस में भी ऑनलाईन सट्टा लगाने के लिये भी रूपये लिये जाते है, जो टीम लाइव मैच देख रही होती है वह मैच के दौराने घर बैठे अन्य सदस्यों से फोन से लगातार बात कर मैच की पल-पल की जानकारी देते है, जिसे सट्टे की भाषा में लाईन चल रही है बोलते है। घर बैठा सदस्य उसी आधार पर सट्टा खिलवाता है। टीवी व मोबाईल में लाईव मैच में तथा स्टेडियम में सीधे चल रहे मैच में 5-7 सेकेण्ट का अंतर होता है, जिससे हमें टीवी व मोबाईल में चल रहे लाईव मैंच से पहले ही पता चल जाता है, की मैच में हर बॉल में क्या हो रहा है। जिसका फायदा उठाकर हम हर बॉल में आउट होने सीक्स व चौका मारने पर व नो बॉल व वाईड बॉल होने पर हम ग्राहक को उसी हिसाब से भाव देते है। जिससे सट्टे में हमें काफी फायदा होता है। इसके अलावा गेम चेनजर के समय पर हम सट्टे का भाव बढाकर या घटाकर ग्राहको को खिलाते है। इससे पहले हम वर्ल्ड कप का मैच व LEGENDS LEAGUE का मैच देखने के लिये फ्लाईट व ट्रेन से धर्मशाला हिमाचल , फिरोज शाह कोटल दिल्ली , अहमदाबाद गुजरात, लखनऊ उ0प्र0, वानखेडे मुम्बई, ईडन गार्डन कोलकता, पुणे, अम्बाला, गये थे हमने कई लाख रूपये सट्टा खेल कर कमाये अभी तक हम कभी पकड़े नहीं गये।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1. शबी अल हसन जाफरी पुत्र मुजफफर हुसैन शाह निवासी ग्राम गुरसयी थाना हरनी जिला punch जम्मू कश्मीर ।
2. शिवकांत पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम कोटरा पो0 पंडरावा थाना पियानी जिला हरदोई उ0प्र0 ।
3. क्षितिज पुत्र सुमित निवासी ए-90 गोविन्दपुरी दिल्ली उम्र 18 वर्ष
4. मनोहर लाल पुत्र हरीलाल निवासी कोठीपुरा थाना/जिला बिलासपुर हि0प्र0
5. अंकित कुमार पुत्र प्रकाश चन्द उम्र 24 वर्ष निवासी गांव राजपुरा तहसील सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0
6. सूरज पुत्र शिवराम निवासी ग्राम राडौल थाना सदर विलासपुर हि0प्र0 उम्र 26 वर्ष
7. चन्दन पुत्र लखनपाल निवासी कोठीपुरा थाना सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0 उम्र 23 वर्ष
8. अभिषेक पुत्र हरीदास उम्र 24 वर्ष निवासी गांव नोवा थाना सदर बिलासपुर जिला बिलासपुर हि0प्र0
9. अजय पुत्र देवेन्द्र कुमार उम्र कोठीपुरा थाना सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0
10. शहनवाज पुत्र रईस निवासी वुडन सिटी हयात कालोनी सहारनपुर उ0प्र0
11. मुन्ताज पुत्र दिलशाद निवासी खाताखेड़ी इस्लामाबाद थाना मंडी जिला सहारनपुर उ0प्र0
12. अनिकेत चैहान पुत्र दत्तात्रेय चैहान उम्र 23 वर्ष निवासी गांव पंडरपुर थाना पंडरपुर जिला सीतापुर महाराष्ट्र
13. गौरव सिंह पुत्र विमलेश सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कोटरा थाना पिहानी जिला हरदोई उ0प्र0
बरामदगी का विवरण
A. बरामद मोबाइल फोन -17
1. Mobile REALME- 07
2. Mobile samsung -02
3. Mobile one plus-01
4. Mobile नथिंग -01
5. Mobile IPHONE 14 -01
6. Mobile REDme -01
7. Mobile IQ- 02
8. Mobile Apple 15 Pro- 01
9. Mobile Vivo- 01
B. सीज़ बैंक acc- 20
जमा धनराशि कुल 600000/- rs
1. J & K BANK – 01
2. HDFC BANK- 03
3. Mahindra bank – 01
4. Bandhan Bank – 01
5. Pnb bank- 02
6. Himachal GRHAMIN BANK – 03
7. AXIS BANK – 01
8. STATE BANK OF INDIA- 05
9. UCO BANK – 01
10. ICICI BANK- 01
11. Indian bank- 01
C. नगद – 45300/-rs
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
