विश्व कप में सबसे बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में भारत ; शमी ने बरपाया कहर

Share your love

विश्व कप में सबसे बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में भारत ; शमी ने बरपाया कहर

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। वनडे में भारत के खिलाफ यह उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है।

 

भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (दो नवंबर) को श्रीलंका के खिलाफ 302 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। उसने विश्व कप इतिहास में रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2007 में बरमुडा को 257 रन से हराया था। भारत का अगला मुकाबला अब दक्षिण अफ्रीका से रविवार (पांच नवंबर) को होगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.