नैनीताल में भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) की बैठक में किसानों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया गया !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

आज भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा के कार्यालय में एक आम बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव मुकेश सिंह बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं उनके साथ भगवंत सिंह राणा, तारा सिंह राणा, पंकज आर्य, मुकेश शर्मा, चंदन प्रकाश, राम सिंह बिष्ट, पंकज गड़वाल, खीमानंद, भास्कर, मुकेश कुमार, हीरा देवी, हरिराम, सुमन देवी सहित अनेक किसान एवं संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए।

बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) की सदस्यता ग्रहण की तथा संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रदेश संगठन महासचिव मुकेश सिंह बिष्ट ने कहा:

“भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन से जुड़ रहे नए साथियों से किसान आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी और हम किसानों के हितों की लड़ाई और मजबूती से लड़ेंगे।”

आगे मुकेश सिंह बिष्ट ने कहा की “उत्तराखंड में किसानों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद, बीज, सिंचाई, जंगली जानवरों से फसल नुकसान और मुआवज़े जैसे मुद्दों पर सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे। भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) किसानों के हक़ के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”

जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा ने कहा:

“आज बड़ी संख्या में किसानों द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण करना यह दर्शाता है कि किसान अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।”

“नैनीताल जनपद के किसान आज गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज़ को दबाया जा रहा है। संगठन से जुड़ रहे किसानों की बढ़ती संख्या यह संकेत है कि अब किसान अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ेगा।”


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.