प्रधानमंत्री द्वारा महाकालेश्वर उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री टपकेश्वर मंदिर से वर्चुअल हुए शामिल

Share your love

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए जा रहे  महाकालेश्वर उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संपूर्ण देश के अंतर्गत धर्म संस्कृति को संवारने एवं उन्हें मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य हुआ है, साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद महाकाल मंदिर का भव्य रूप देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.