चकराता वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई: चैकिंग के दौरान अवैध लीसा से भरी पिकअप जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार !
Share your love
रिपोर्ट : नितिन पिपलानी

अवैध पातन और तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चकराता वन प्रभाग की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रभागीय वनाधिकारी श्री वैभव कुमार सिंह के निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए देवघार रेंज की टीम ने अवैध रूप से ले जाया जा रहा 150 टिन लीसा (रेजिन) जब्त कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देवघार रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सुश्री शिवानी रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी थी। रात्रि लगभग 9:00 बजे निकासी चौकी हटाल पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप (वाहन संख्या UK16CA1323) को रोका गया। गाड़ी से लीसा की तेज गंध आने पर जब गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लीसा के 150 टिन बरामद हुए।
मौके से पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान कृष्णा, पुत्र लोक सिंह, निवासी उत्तरकाशी, मुकेश, पुत्र नोनियाल निवासी उत्तरकाशी एवं राहुल पुत्र जुभियाल निवासी मोरी नेटवाड़ है।
वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लीसा की खेप और तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तराखंड संशोधन 2001) की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया है।
कार्रवाई करने वाली वन विभाग की टीम:इस सफल कार्रवाई में वन दारोगा दिनेश पंवार, वन बीट अधिकारी बलबीर सिंह चौहान, वन बीट अधिकारी हकम सिंह चौहान, वन बीट अधिकारी हंसराम, तथा स्टाफ सदस्य जगत नेगी व चमन लाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
