आस्था की नगरी पिरान कलियर में सट्टा खाईबाड़ी वालो का बोलबाला

Share your love

रुड़की: आस्था की नगरी पिरान कलियर में अब असमाजिक तत्वों का बोल बाला है। वही हज हाउस के बिल्कुल बराबर में लंगर बनाने वाले की आड़ में सट्टे खाईबाड़ी का काम जोरो पर चल रहा है इस सट्टेबाजी में पिरान कलियर के लोगों के साथ कुछ सफेद पोश लोगो का भी हाथ बताया जा रहा है।

इतना ही नही पुलिस भी इन सट्टेबाजों पर हाथ डालते हुए डरती है तभी कई दिनों से यहाँ दिन रात लगातार खाईबाड़ी के काम को अंजाम दिया जा रहा है पर या तो पुलिस जानबूझ कर अनजान बनी हुई है या फिर उसका इन सट्टेबाजों पर हाथ डालने की भी हिम्मत नही है। यहाँ पर शाम शुरू होते ही सट्टेबाजों का जमावड़ा लग जाता है और लोगों की सट्टे की पर्चियां इकठ्ठी होने लगती है पर स्थानीय पुलिस बेखबर बैठी हुई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.