नेहरू कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, सूत्रों के हवाले से खबर…

Share your love

देहरादून ब्रेकिंग

बड़ी खबर

 

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है 2 दिन पहले ही नेहरू कॉलोनी में स्कूल संचालक के घर पर हथियारों के बल पर पैसे और गहने की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है घरवालों की निशानदेही पर हुलिया से मिलान किया गया जिसके बाद पुलिस ने निशानदेही पर आरोपियों को पकड़ लिया है।

बीते मंगलवार को नेहरू कॉलोनी के सी ब्लॉक में लूट हुई थी एमडीडीए से रिटायर इंजीनियर वीके अग्रवाल का परिवार यहां रहता है उनके बेटे संदीप प्लेस्कूल चलाते हैं मंगलवार दोपहर हथियारबंद चार बदमाश घर में घुसे और गहने नकदी लूट ले गए थे इसके बाद पुलिस ने पहले घर के आसपस के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का हुलिया जुटाया उसके बाद उनकी तलाश कई टीमें लगाई गई सूत्रों के हवाले से खबर है कि रेकी में शामिल एक आरोपी परिवार के करीबी एक व्यक्ति बताया जा रहा है

घटनाक्रम का पूरा खुलासा 12:00 बजे के बाद ही पता चल पाएगा आज एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर 12:00 इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.