एसएसपी देहरादून द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के मद्देनजर एसओजी दून एवं थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 वर्ष पूर्व हुई राजपुर में हुई हत्या की घटना का किया खुलासा !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

दिनांक 26/05/25 को जतिन कुमार निवासी जी0एम0एस0 रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ममेरे भाई अजय भटेजा के निवास स्थान 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में उनकी हत्या होने के बारे में अवगत कराया। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया ।

बाइट: एसएसपी देहरादून

घटना की संवेदनशीलता के मद्देनजर उसके अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया जिसने अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलान्स, सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर की सहायता से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तो घटना में मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी के शामिल होने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुये दिनांक 19/05/26 को खालापार जनपद मुज्जफरनगर उ0प्र0 से संदिग्ध अभियुक्त राजन उर्फ जैकी को हिरासत में लेते हुये पूछताछ हेतु थाना राजपुर पर लाया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त राजन उर्फ जैकी द्वारा दिनांक- 26/05/25 को तकिये से गला दबाकर अजय भटेजा की हत्या करना स्वीकार किया गया, जिस पर उक्त अभियोग म बीएनएस की धारा की वृद्धि करते हुये अभियुक्त राजन उर्फ जैकी को गिरफ्तार किया गया।
 

सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मृतक अजय भटेजा व उसके सौतेले भाई अमित भटेजा को पिछले कई वर्षों से जानता था। मृतक अजय भटेजा शराब पीने का आदी था, जिसके पास देहरादून व मसूरी मे कई सम्पतियाँ थी। दिनांक 23/05/25 को अमित बटेजा अभियुक्त को अपने सौतेले भाई अजय भटेजा व अन्य दो महिलाओं के साथ अजय बटेजा का मसूरी स्थित कार्टेज दिखाने ले गया, इस दौरान अमित भटेजा द्वारा अभियुक्त को बताया गया कि अजय बटेजा के पास जो सम्पति है उसमे उसके पिता का पैसा भी लगा हुआ है। उसके द्वारा कई बार अजय बटेजा को अपनी प्रोपर्टी/सम्पति मे से कुछ हिस्सा उसे देने को कहा गया लेकिन वहा उसे सम्पत्ति में कोई हिस्सा न देकर सारा पैसा अय्याशी मे लूटा रहा है। इस दौरान अमित भटेजा ने अभियुक्त को अजय बटेजा को रास्ते से हटाने तथा उसके एवज में जाखन स्थित प्रोपर्टी में से उसे आधा हिस्सा देने तथा नकुड सहारनपुर में हुये गोली काण्ड, जिसमे अभियुक्त शामिल था,में अभियुक्त का नाम न आने देने का ऑफर दिया गया, जिस पर अभियुक्त अजय बटेजा की हत्या करने के लिये तैयार हो गया।घटना को अंजाम देने के लिये दिनांक 25/05/25 को अभियुक्त अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ अमित भटेजा से सहारनपुर मे मिला, जहां उनके द्वारा अजय बटेजा की हत्या की योजना बनायी। उसके पश्चात अभियुक्त, अपनी प्रेमिका, अमित बटेजा व अभियुक्त के एक अन्य साथी नीरज, जिसे उक्त प्लॉन की कोई जानकारी नहीं थी, को साथ लेकर अपने एक अन्य दोस्त अक्षय, जिसको सहारनपुर मे गोली लगी थी तथा उसका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था, को देखने के बहाने देहरादून आये तथा रात्रि में चारों अजय भटेजा के जाखन स्थित घर में रूके, योजना के मुताबिक अभियुक्त द्वारा अपनी प्रेमिका जोया उर्फ उमेरा को अजय बटेजा के पास छोड दिया तथा खुद अपने अन्य साथियों के साथ मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चला गया, जहां उनके द्वारा गाडी मे बैठकर शराब पी गयी तथा रात्रि करीब 01.00 बजे योजना के मुताबिक अभियुक्त अकेले अजय बटेजा के घर पहुंचा तथा अमित बटेजा अभियुक्त के साथी नीरज को बहाने से घर के बाहर से ही गाडी में बैठाकर अपने साथ ले गया। घर के अन्दर जाने के बाद अभियुक्त द्वारा जोया का सहारा लेते हुये जानबूझकर अजय भटेजा को काफी शराब पिलायी तथा मौका देखकर तकिये से उसका का मुंह दबा दिया। नशा होने के कारण मृतक अजय बटेजा छटपटा नही पाया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद अभियुक्त ओटो के माध्यम से अपनी प्रेमिका  के साथ आईएसबीटी पहुँचा तथा वहां से बस में बैठकर सहारनपुर चला गया। गिरफ्तार अभियुक्त जैकी उर्फ राजन सहारनपुर का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर शामली, सहारनपुर तथा अन्य स्थानों पर लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन अपराधों के लगभग दो दर्जन अभियोग पंजीकृत है। 

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम में थाना राजपुर से थानाध्यक्ष राजपुर उपनिरीक्षक पी0डी0 भट्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना राजपुर उपनिरीक्षक प्रवेश रावत, उपनिरीक्षक अनित कुमार तथा कॉन्स्टेबल विशाल कुमार शामिल थे।

वहीं एसओजी टीम से कॉन्स्टेबल विपिन कुमार, कॉन्स्टेबल अमित एवं कॉन्स्टेबल आशीष शर्मा शामिल थे।

बताते चलें कि घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 5000/- रु० तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 2500/- ₹ के नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.