देहरादून में खनन माफियाओं का पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Share your love

देहरादून

कैंट कोतवाली के जन्तनवाला इलाके की घटना।।

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद,पुलिस कर्मी पर चढ़ाया ट्रेक्टर।।
नदी से खनन सामग्री की चोरी कर आ रहे ट्रेक्टर पुलिस कर्मी को रोकना जान पर पड़ा भारी।।
जानकारी के मुताबिक कैंट कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज पर चढ़ाया ट्रेक्टर।। सुबह
इंस्पेक्टर कैंट विनय कुमार के मुताबिक सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था सिपाही।।
नदी से खनन कर लाया जा रहा है तो ट्रेक्टर को रुकवाने का किया प्रयास ।।
लेकिन चालक ने ट्रैक्टर रोकने की बजाए पुलिस कर्मी पर चढ़ाते हुए फरार हो गए।।
जबकि ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर घायल पुलिस कर्मी वही सड़क पर गिर गया।।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कैंट कोतवाली पुलिस ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।।
जहाँ सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।।।
इसके साथ ही पुलिस कर्मी के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाने वाले चालक की तलाश में पुलिस जगह जगह दे रही दबिश ।।
घायल सिपाही का हाल लेने अस्पताल पहुंचे SSP देहरादून दलीप सिंह कुँवर।।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.