एसएसपी देहरादून की सख्ती का असर: रायपुर पुलिस ने एमडीडीए प्रोजेक्ट में हुई चोरी का किया खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। एसएसपी देहरादून के कुशल मार्गदर्शन और थाना रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते राजधानी में अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर रहा है।
दून पुलिस ने एमडीडीए की निर्माणाधीन पqरियोजना में हुई चोरी का महज 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी किये गये शत-प्रतिशत सामान एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला ?
बीती 7 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता राकेश शर्मा द्वारा थाना रायपुर में तहरीर दी गई थी कि एमडीडीए आमवाला स्थित “आल्यम” हाउसिंग प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन साइट से अज्ञात चोरों द्वारा बिजली के तार और सेनेटरी का सामान चोरी कर लिया गया है। मामला दर्ज होते ही एसएसपी देहरादून ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना रायपुर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने और चोरों की धरपकड़ के कड़े निर्देश जारी किए।
एसएसपी के निर्देशों का पालन करते हुए थाना रायपुर पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घटना स्थल और आसपास के रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने अपनी सटीक सुरागरसी-पतारसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
दिनांक 9 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान आईटी पार्क रोड के पास से पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ दबोच लिया।
नशे की लत पूरी करने के लिए की थी चोरी
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए ही उन्होंने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था। वे चोरी के सामान को बेचने की फिराक में घूम रहे थे, लेकिन रायपुर पुलिस की सतर्कता के कारण अपने मंसूबों में कामयाब होने से पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच गए।
चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी, मयूर विहार उप-निरीक्षक दीपक द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक सुनील रावत, हैड कॉन्स्टेबल दीप प्रकाश, हैड कॉन्स्टेबल प्रेम पंवार, कॉन्स्टेबल मनोज एवं कॉन्स्टेबल मुकेश कंडारी शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
