हरिद्वार में आईबी के एसपी पर उनके ही चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

हरिद्वार। हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एसपी पर गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गोली उनके माथे के बेहद करीब से होकर निकली।

मामले में अधिकारी के चालक पर गोली चलाने का आरोप है। घटना के बाद अधिकारी की हालत को लेकर चिंता जताई जा रही है। गोली चलने की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही घटना के कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.