मां की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए सीएम योगी, पंचूर गांव से हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शनिवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव से शुरू हुई। मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी भावुक नजर आए। उन्होंने खुद अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने पैतृक गांव पहुंचे और मां के अंतिम दर्शन किए।

शनिवार को पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट पर किया जाएगा। पंचूर गांव के लोगों की परंपरा के अनुसार यह उनका पैतृक घाट है, जहां परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है।

सावित्री देवी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताया है। मां को अंतिम विदाई देने के लिए कई बड़े नेताओं और गणमान्य लोगों के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है।

एक बेटे के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सावित्री देवी ने अपना जीवन गांव में सादगी के साथ बिताया। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ गांव में भी शोक का माहौल है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.