बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराया मुकदमा !

Share your love

लोकजन टुडे, ब्यूरो

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति पर धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू (उर्फ पप्पू गिरधारी) के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। देहरादून कैंट थाने में 15 अक्टूबर 2026 को FIR संख्या 0158/2026 दर्ज हुई है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने वर्ष 2004 में स्वयं को अविवाहित बताकर उनसे विवाह किया, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे। रेखा आर्या अनुसूचित जाति की सदस्य हैं। उनके विरोध करने पर आरोपी द्वारा मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और स्टाफ के सामने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप है।

आरोप है कि आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों के जरिए कंपनियों में रेखा आर्या को निदेशक पद से इस्तीफा देने का दिखावा किया। हाल ही में प्राप्त ऑडियो रिकॉर्डिंग में आरोपी द्वारा पीड़िता और उनके बच्चों की हत्या की साजिश का खुलासा होने का भी दावा किया गया है।

दर्ज धाराएं
IPC की धारा 120-B (साजिश), 323 (मारपीट), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी), 495 (विवाह छिपाना), 498-A (क्रूरता), 504 और 506 (धमकी) के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) भी लगाई गई हैं।

आरोपी बरेली, उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गिरफ्तारी या अन्य कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.