ढीले थानेदारों पर राजधानी का भार ऐसे कैसे चलेगा दारोमदार ! कुछ करो सरकार
Share your love
देहरादून
कप्तान साहब तनिक ढीले है आपके लापरवाह थाना अध्यक्ष जिनके भरोसे है पूरी राजधानी
इन दिनों अचानक राजधानी देहरादून में अराजकता का माहौल देखने को मिल रहा है लूट चोरी मर्डर से देहरादून दहला हुआ है दिनदहाड़े बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की हिमाकत कर रहे हैं तो रात के अंधेरे में बदमाश गैंगवार कर रहे हैं मामला दिन प्रतिदिन बिगड़ता ही जा रहा है अभी पिछले रात को दो गुटों के बीच खूनी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक और कप्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए फटकार लगाई है
24 मार्च को तेग बहादुर रोड निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति जब अपने घर से बाहर देना बैंक के सामने से गुजर रहे होते हैं तो एक अज्ञात के द्वारा उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जाता है अपनी रॉयल इनफील्ड हिमालयन स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल से उनके ऊपर चढ़ा दी जाती है और गायब हो जाता है हालांकि पुलिस के द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाता है लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी की पहचान तक नहीं कर पाई है बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को बिठाकर मध्यस्था भी करने की कोशिश की गई लेकिन बात ना बनते हुए फिर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया लेकिन जैसे ही इस मामले में पी एच क्यू के संज्ञान में लाया गया तो फिर सख्त निर्देशों के बाद नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है यह जानकारी विवेचना अधिकारी ने दी हालांकि ऑनलाइन चेक करने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है मामले की विवेचना जारी है
उड़ते उड़ते खबर आ रही है कि वह स्टंटमैन मोटरसाइकिल सवार शहर के एक बड़े सिविल इंजीनियर का बेटा है साहब पुलिस और उच्च अधिकारियों में अच्छी पैठ रखते हैं
एक्सीडेंट के वक्त का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है देखिए वह वीडियो
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि राजधानी देहरादून में इन दिनों दिन प्रतिदिन बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुलिस महकमे से खासे नाराज हैं
यदि स्थिति सुधरी नहीं तो मुख्यमंत्री की ओर से समय से पहले बड़ी कार्यवाही हो सकती है ,ऐसा नहीं है कि शुरुआत में पुलिस कप्तान राजधानी की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को सुधारने में नाकामयाब रहे हो लेकिन जैसे-जैसे उनका रिटायर का समय नजदीक आ रहा है उनके अधिकतर लापरवाह थानाध्यक्ष कप्तान की साख पर बट्टा लगाने का काम कर रहे हैं अब कुछ मेहनती थानाध्यक्षों को कितनी जगह भगाया जा सकता है।
अब ऐसे में किया भी क्या जा सकता है कप्तान साहब ने चापलूस और नकारा थानाध्यक्ष जो बना रखे हैं और जिन कड़क थानाध्यक्षों से अपराधियों की पतलून गीली हो जाती है उन्हें कप्तान साहब के द्वारा फ्रीजर में रखा गया है
अमूमन यह देखा भी जाता है ईमानदार और काम करने वाला व्यक्ति कभी चापलूसी नहीं कर पाता
प्रेम नगर में वृद्ध महिला का मर्डर नशा मुक्ति केंद्र में हत्या नेहरू कॉलोनी में लूट और प्रेम नगर क्लिमेंट टाउन में खुलेआम बदमाशी से माहौल दिन प्रतिदिन बिगड़ता ही जा रहा है ऐसे में अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री की ओर से बड़ी कार्रवाई हो सकती है
बहरहाल इन दिनों राजधानी देहरादून में स्थिति कुछ ठीक-ठाक नहीं है शहर के बीचो-बीच दिनदहाड़े लूट की घटनाओं से अब दिन भर लोग अपने अपने गेट और दरवाजे पर ताला लगाकर रहने को मजबूर है शांत वादियों के लिए जाने वाला देहरादून इन दिनों अपराधिक घटनाओं से जाना जाने लगा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
