श्रीनगर गोवा बीच में फंसे पर्यटक की पुलिस ने कैसे बचाई जान देखिए वीडियो

Share your love

पौड़ी गढ़वाल/ श्रीनगर

 

श्रीनगर में कलियासौड़ के पास अलकनंदा नदी में गोवा बीच के टापू में फंसे हरियाणा पानीपत के व्यक्ति को निकालकर पौड़ी पुलिस ने बचाई जान

 

एक स्थानीय व्यक्ति ने जनपद के थाना श्रीनगर की चौकी कलियासौड़ पर सूचना दी कि गोवा बीच पर एक व्यक्ति पानी के बीच टापू पर फंस गया है।

जिस पर चौकी प्रभारी कलियासोड़ उपनिरीक्षक  अजय भट्ट द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ को मौके पर आने हेतु अवगत कराया गया।
पुलिस टीम द्वारा जल पुलिस की सहायता से गोवा बीच पर फंसे व्यक्ति बिशन चौधरी पुत्र विक्रम सिंह जैलदार, निवासी पट्टी गलियाना थाना सवालका तहसील सवालका जिला पानीपत हरियाणा को पानी से सकुशल बाहर निकाला गया

थाना श्रीनगर पुलिस, जल पुलिस व SDRF ने अथक प्रयास कर डैम में तैरकर डूब रहे व्यक्ति को सकुशल बचाया और सुरक्षित बाहर निकाला।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.