हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत चारधाम को बम से उड़ने की मिली धमकी !

Share your love

तीज त्योहार का सीजन आते ही कुछ असामाजिक तत्व और आतंकी संगठन  भी एक्टिव हो जाते है। वे लोगो की खुशियों के मौके को गम में बदलने से भी नही चूकते।  इसी कड़ी में हरिद्वार के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र मिला। इस पत्र में दीपावली के हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून रेलवे स्टेशन समेत चार धामों को बम से उड़ने की धमकी लिखी हुई थी। बताया जा रहा है की यह धमकी भरा पत्र जैश ए मोहम्मद की तरफ से आया है। इस धमकी भरे पत्र में 25 अक्टूबर को हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के रेलवे स्टेशन के साथ 27 अक्टूबर को मंदिर और चार धामों को बम से उड़ाने की धमकी जैश ए मोहम्मद ने दी है।

धमकी भरा यह पत्र मिलने के बाद स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल रूप से इसकी जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष को दी  जिसके बाद सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने एक्टिव हो कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी है साथ ही एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया 10 अक्टूबर को स्टेशन अधीक्षक को डाक द्वारा पत्र प्राप्त हुआ जिसमें हरिद्वार ऋषिकेश देहरादून के साथ-साथ मंदिर और चार धामों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है इससे पूर्व भी कई बार ऐसे पत्र मिल चुके हैं जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.