यदि मुस्तैद ना होती पुलिस तो हो जाती बड़ी अनहोनी हत्या के इरादे से अभियुक्त को पुलिस ने किया घटना से पहले गिरफ्तार
Share your love
देहरादून / थाना नेहरू कालोनी
पुलिस की तत्परता से बची दो जिन्दगियाँ, पत्नी व उसके प्रेमी की हत्या के इरादे से आये एक अभियुक्त को देशी तमंचे व दो जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में पुलिस टीम को दिनांक: 09-07-23 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कल शाम हरिपुर नवादा मे एक महिला व उसके पति के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें महिला के पति द्वारा गुस्से में दोनों को ठिकाने लगाने की बात कही गई थी और वह व्यक्ति आज सुबह अपने आवास से गुस्से में कहीं निकला हुआ है तथा वह किसी अप्रिय घटना कारित कर सकता है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा सुबह से ही उक्त व्यक्ति की पत्नी तथा उसके कथित प्रेमी पर निगरानी करने हेतु सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मचारी गण तैनात किये गये तथा साथ ही साथ सर्विलांस की मदद से उस व्यक्ति की लोकेशन पर भी नजर रखते हुए क्षेत्र में मुखबिर मामूर किए गए। रात्रि में मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि उस महिला का पति मो0 हसीन अभी-अभी हरिपुर नवादा के आसपास देखा गया है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीमें महिला तथा उसके कथित प्रेमी के घर के आस-पास सक्रिय हो गई। रात्रि लगभग 02ः30 बजे एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए घर के गेट की तरफ बड़े ही तेज कदमों से आता दिखाई दिया जिसको देखकर मुखबिर द्वारा बताया गया कि यह वही व्यक्ति है जिसके बारे में मैंने आपको बताया है इस पर पुलिस टीम द्वारा एकदम दबिश देकर उस व्यक्ति को पकड़ लिया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम हसीन पुत्र मुन्ने निवासी हरिपुर नवादा थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून उम्र 26 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसे अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मौके से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को समय मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
मोहम्मद हसीन पुत्र मुन्ने निवासी हरिपुर नवादा थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून स्थायी पता ग्राम बहेडी थाना बहेडी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष
*पूछताछ का विवरण*:- पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि मुझे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था तथा यह अंदेशा था कि उसका अपने एक मित्र के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिस कारण मैं काफी समय से परेशान चल रहा था, इस बात को लेकर आये दिन मेरा अपनी पत्नी से झगडा होता था। जिस कारण मैंने दोनों को जान से मारने की योजना बनाई और मैं आज सुबह ही काशीपुर के लिए निकल गया, जहाँ से मैने एक देसी तमन्चा तथा दो कारतूस खरीदे तथा देहरादून वापस आ गया। मैं दोपहर के समय पूरी तैयारी के साथ उन दोनो को मारने के लिये आया था, लेकिन आज मेरे पड़ोस में एक महिला की मौत हो गई थी जिस कारण लोगों का हमारी गली में बहुत आना जाना था इसलिये मैं उस महिला के दफन होने का इंतजार कर रहा था, रात्रि के समय लोगो की आवाजाही कम होने के बाद मौका मिलते ही मैं दोनो को मार देता, लेकिन ऐसा करने से पहले ही पुलिस ने मुझे पकड लिया ।
*बरामदगी*:
01: एक देसी तंमचा 315 बोर
02: 02 जिंदा कारतूस
*पुलिस टीम*:
01- श्री लोकेन्द्र बहुगुणा थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी
02- उ0नि0 पंकज तिवारी चौकी प्रभारी जोगीवाला
03- उ0नि0 कुलदीप सिंह
04- कानि0 महावीर पाण्डे
05- कानि0 बृज मोहन
06- कां0 किरण (एस0ओ0जी0)
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
