गौतम गंभीर को ISIS से मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Share your love

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है। गंभीर ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिली है।

डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला है। इस मेल के बाद दिल्ली पुलिस ने गौतम गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

 

डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि धमकी भरा मेल ‘ISIS कश्मीर’ से मिला है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। चौहान ने बताया कि गंभीर ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.