स्थापना दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

Share your love

रिपोर्ट: रफी खान

काशीपुर: प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस की खुशी के मौके पर आज संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के द्वारा आज एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को निशुल्क चिकित्सा प्रदान की गई इसके साथ अस्पताल प्रबंधक दोबारा काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक की निगरानी में एक ब्लड कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 4 से 5 दर्जन लोगों ने ब्लड डोनेट किया।

इसके साथ ही अस्पताल प्रवंधक मुकेश चावला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गरीब और बेसहारा लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के गरज से संजीवजी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही देश के रक्षक पुलिस के जवानों के लिए कंप्लीट निशुल्क सुविधा प्रदान करने की सुविधाओं को भी शुरू किया गया है जिसकी पुलिस के आला अधिकारियों ने जमकर सराहा।

यही नहीं अस्पताल के इन कार्यों की क्षेत्र के लोगो ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान अस्पताल के डायरेक्टर मनीष चावला,अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार,काशीपुर करबला कमेटी के अध्यक्ष रफी खान,आप नेता अमन बाली,राज गुंबर, अमन बाली, शहज़ाद रॉय, मोनिश आशी, वसीम सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.