उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार निबंधक आलोक पांडे ने सीधा सहकारी समितियों के सचिवों से किया वन टू वन संवाद
Share your love
चंपावत और चमोली जनपद के सहकारी समितियों के सचिवों से निबंधक आलोक पांडे ने वर्चुअल माध्यम से किया सीधा संवाद
देहरादून 28 जुलाई 2023

भारत सरकार एवं प्रदेश के सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु निबंधक सहकारिता श्री आलोक पांडेय द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र चंपावत एवं चमोली जनपद के सहकारी समितियों के सचिवों से वर्चुअल सीधा संवाद किया
यह पहला मौका था, जब निबंधक के द्वारा जनपदों के सचिवों से सीधा संवाद किया गया हो। संवाद कार्यक्रम के दौरान चंपावत एवं चमोली जिले के सचिवों द्वारा सहकारी समितियों द्वारा मॉडल बायलॉज अंगीकृत करने की रिपोर्ट निबंधक को वर्चुअल माध्यम से दी गई। इसके साथ ही दोनों जनपदों के समितियों में सदस्यता अभियान की की रिपोर्ट दी गई। सचिवों द्वारा बताया गया सभी समितियों में इन दिनों सदस्यता अभियान बृहद स्तर पर चल रहा है यह अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से किया जा रहा है इसके साथ ही सभी केंद्रों में जन औषधि केंद्र खोल दिए गए हैं कुछ केंद्रों में कार्य प्रगति पर है
निबंधक सहकारी समितियां श्री आलोक पांडेय द्वारा सचिवों को निर्देश दिए कि, समितियों की आय बढ़ाई जाए। इसको लेकर रोड मैप तैयार करें । साथ ही आधुनिकता के जमाने में सभी को आधुनिक होना बहुत आवश्यक है
चंपावत जनपद की देवधुरा समिति के सचिव द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि समिति में फूलों के उत्पादन में इस वर्ष अच्छा मुनाफा हुआ है इसके साथ ही इस समिति के द्वारा सबसे अधिक साइलेज विक्रय किया गया है और किसानों को साइलेज गांव में दिया जा रहा है।
वही चमोली जनपद की गैरसैण समिति के सचिव के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष समिति द्वारा 250 काश्तकारों से 1800 कुंटल मोटा अनाज सीधा खरीदा गया। दोनों जनपदों के सचिवों से वार्ता करने के पश्चात निबंधक ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर हाल में हर किसान की आय दोगुना करनी है इसको लेकर केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड सहकारिता विभाग द्वारा संचालित जन योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचना चाहिए इस संबंध मैं किसानों के साथ गोष्टी कर योजनाओं का खूब प्रचार प्रसार करें
पांडेय द्वारा कहा गया कि जल्द ही वह स्वयं सभी समितियों में स्वयं स्थलीय निरीक्षण करेंगे जिन समितियों में अच्छा कार्य किया गया है और मॉडल बनकर उभरे हैं उन समितियों को स्वयं उनके द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त निबंधक सहकारी समिति एम पी त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
