फ्लाइंग गर्ल भागीरथी बिष्ट ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप के हाफ मैराथन में जीता गोल्ड मेडल !
Share your love
लोकजन टुडे, ब्यूरो

85वें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के हाफ मैराथन में भागीरथी ने जीता गोल्ड मेडल
उत्तराखंड के चमोली जिला की होनहार धाविका भागीरथी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। कर्नाटक मेंगलोर में आयोजित 85वें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025–26 के अंतर्गत हाफ मैराथन दौड़ में चमोली जिले के वाण गांव की भागीरथी ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि पिथौरागढ़ की माया ने रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया ।
कर्नाटक के मेंगलोर में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित हो रहे इन खेलों के तहत आज बुधवार को हाफ मैराथन (21 किलोमीटर) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बीच 24 वर्षीय भागीरथी बिष्ट ने 1 घंटा 21 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आया।

भागीरथी की इस सफलता से न केवल प्रदेश बल्कि जनपद चमोली और देवाल क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों खेल प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि पर भागीरथी को बधाइयाँ दी हैं।
भागीरथी बिष्ट के कोच हिमाचल प्रदेश के सिरमौर निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक सुनील शर्मा ने बताया कि भागीरथी ने हाफ मैराथन में शानदार रणनीति और धैर्य का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि भागीरथी इससे पूर्व ईरान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। इसके अलावा वह देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कई मैराथन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।
फ्लाइंग गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली भागीरथी बिष्ट वर्तमान में उत्तराखंड के पौड़ी जनपद स्थित रासी स्टेडियम में कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनका सपना है कि एक दिन ओलंपिक खेलों में मैराथन दौड़ में भारत के लिए पदक जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
