Exclusive Video: संदिग्ध कश्मीरी युवक की जमकर पिटाई

Share your love

 

https://youtu.be/TsE1rUgothM

 

विकास नगर जौनसार बावर में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध कश्मीरी युवक की जमकर पिटाई कर दी बाद में पता चला वह युवक कई राज्यों की सीमा लांघ कर अपनी प्रेमिका से मिलने यहां आया था मामला त्यूनी थाना क्षेत्र के अटाल का है. प्रेम कहानी कुछ ऐसे है कि सोशल मीडिया पर जम्मू कश्मीर के एक युवक की जौनसार बावर के अटाल गांव की लड़की से जान पहचान हो गयी जान पहचान दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में बदल गई. आशिक के सर पर प्यार का सुरूर ऐसा चढा कि जम्मू- कश्मीर से चार राज्यो की सीमाओं कों लाँघकर अपनी प्रेमिका से मिलने उत्तराखंड के जौनसार- बावर पहुंच गया. प्रेमी ने यहाँ पहुंच कर और प्रेमिका से फोन पर बात कर मिलने कि जगह सब तय कर ली. लेकिन लड़की की हरकतें उसके घरवालों को संदिग्ध लगी और उन्होने अपनी बेटी पर नजर गड़ा दीं. जैसे ही लड़की प्रेमी से मिलने जाने लगी तो परिजनो को सड़क किनारे एक स्कार्पियो गाड़ी खड़ी मिली फिर क्या था प्रेमिका के पिता ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया और जम्मू कश्मीर से प्रेमिका से मिलने आयी प्रेमी की भीड़ ने जमकर धुनाई कर दी .


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *