Exclusive ग्रेनेड के साथ युवक गिरफ्तार

Share your love

Lokjan Today Kashipur
काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मेहतावन में युवक के पास हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हैंड ग्रेनेड बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर बीडीएस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसने निरीक्षण कर हैंड ग्रेनेड को जिंदा होना बताया। जिसके बाद पुलिस ने फिलहाल हैंड ग्रेनेड को जमींदोज कर दिया। युवक ने हैंड ग्रेनेड को रामपुर से लाना बताया। ग्रामीणों को डराने के पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया।

 

https://youtu.be/2s_iRnsTLDU

पुलिस के मुताबिक ग्राम पईपुरा, बिलासपुर रामपुर उप्र निवासी सरजीत पुत्र जैल सिंह अपने छोटे भाई गुरमीत के साथ 27 मई को मेहतावन, कुंडेश्वरी आया था। चाचा महेंद्र पुत्र अजूरा सिंह निवासी मेहतावन के यहां जागरण था। 28 को छोटा भाई गुरमीत वापस चला गया। 29 मई की रात करीब दो बजे पुलिस को सरजीत के पास हैंड ग्रेनेड होने की सूचना मिली थी। जिससे वह ग्रामीणों को डरा-धमका रहा था। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारियों में भी एक-एक कर कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में जमा हो गए। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर सरजीत को घर से गिरफ्तार कर लिया।
वीओ- उसके पास से पुलिस को एचई-36 हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने दूसरा हैंड ग्रेनेड झाड़ियों में छिपाना बताया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों हैंड ग्रेनेड कब्जे में ले लिया।
सूचना पर एसआइ विजय शंकर यादव के निर्देशन में बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉयड) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसने मौका मुआयना कर हैंड ग्रेनेड को जिंदा बताया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जमींदोज कर दिया।
वीओ- पुलिस ने आरोपित सरजीत के खिलाफ लोगों को डराने-धमकाने व अवैध असलाह रखने के आरोप में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद हैंड ग्रेनेड को डिस्पोज किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *