Exclusive! कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में हुई लाखों की लूट!
लोकजन टुडे : Tanuj walia: हरिद्वार:-धर्मनगरी हरिद्वार में क्राइम का ग्राफ कम होने का नाम नही ले रहा है लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं ने पुलिस के नाक में दम किया हुआ है पुलिस एक घटना का खुलासा ही करती है की उससे पहले असामाजिक तत्व शहर में दूसरी घटनाओं को अंजाम दे जाते है ताज़ा मामला ज्वालपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित हरिलोक कॉलोनी का है जहां अज्ञात बदमाशों ने घी तेल चीनी का कार्य करने वाले एक आढ़ती से घर के बाहर करीब 4 लाख रुपए लूट लिए और लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए जिस समय घटना को अंजाम दिया गया उस समय आढ़ती अपनी डेली कलेक्शन कर घर वापस लौटा था पुलिस अब लुटेरों की तलाश कर रही है
लोकजन टुडे: जहा रात 8 बजे के करीब हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तो वही पीड़ित का कहना है कि लगातार 100 और 112 नम्बर पर कॉल करने पर कोई जवाब नही मिला और पुलिस को बुलाने के लिए उन्हें खुद कोतवाली ज्वालपुर आना पड़ा पीड़ित के अनुसार स्कूटी पर सवार दो लोगो ने घटना को अंजाम दिया और बैग छीन कर फरार हो गए पीड़ित अपनी रोजमर्रा की कलेक्शन कर घर वापस लौट था और बेग में करीब चार लाख रुपए थे पीड़ित का यह भी कहना है कि पुलिस द्वारा कॉलोनी में कोई गस्त नही किया जाता है इस घटना से पहले भी 3-4 घटनाएं हो चुकी है
लोकजन टुडे: वही लूट की घटना पर सीओ सदर का कहना है कि व्यापारी सचिन अपनी कलेक्शन कर वापस अपने घर लौटे थे और जैसे ही सचिन ने अपना रुपए से भरा बेग स्कूटी से निकला तभी पीछे से कुछ अज्ञात लोग आए और रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए इस मामले में जांच की जा रही है और नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
