अब RIMC एडमिशन में भी पाई गई गड़बड़ी !

देहरादून : उत्तराखंड में पिछले दिनों सरकारी नौकरी भर्तियों में कई विभागों में धांधली पाई गई। जिससे सूबे में हर तरफ आक्रोश का माहौल बना रहा। इसी बीच देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में मध्य प्रदेश के दो छात्रों के दस्तावेज पढ़ाई के दौरान फर्जी मिले। जिसके बाद  छात्रों के परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आपको बता दें की एमपी के ग्वालियर के कैडेट्स ने 10 जून को आरआईएमसी में आठवीं में दाखिला लिया। जांच में पता चला कि पिता ने बेटे की जन्मतिथि, निवास और बाकी के जो प्रमाणपत्र दिए फर्जी हैं। एसपी सिटी ने बताया कि आरआईएमसी के कमांडेंट की ओर से शिकायत मिली थी। इसमें दो छात्रों का जिक्र था। इनके परिजनों ने उम्र और निवास प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा किया था।

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) में फर्जी दस्तावेजों से अपने बच्चों का दाखिला दिलाने वाले परिजनों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर और भिंड के ये छात्र (कैडेट्स) आरआईएमसी में पढ़ाई कर रहे थे।

फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कमांडेंट की ओर से तहरीर कैंट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो जीरो एफआईआर दर्ज कर मध्य प्रदेश पुलिस को भेज दी हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरआईएमसी के कमांडेंट की ओर से शिकायत मिली थी। इसमें दो छात्रों का जिक्र था। इनके परिजनों ने उम्र और निवास प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा किया था। इसके आधार पर प्राथमिक जांच की गई। इसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर मध्यप्रदेश पुलिस को भेज दी गई हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.