हरिद्वार के आबादी वाले इलाके में हाथियों का आतंक, कॉलोनी में देर रात तोड़फोड़ से फैली दहशत!

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

हरिद्वार जिले के आबादी क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बीती देर रात बिलेश्वर कॉलोनी में हाथियों का रूद्र रूप देखने को मिला, जहाँ मकान नंबर 44 सहित आसपास के घरों में तोड़फोड़ की गई। अचानक हुई इस घटना से लोग नींद से उठकर दहशत में बाहर निकल आए।

लगातार आबादी क्षेत्र में हाथियों के प्रवेश और नुकसान से स्थानीय निवासियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है, वहीं परिवारों के लिए अब हर रात का सुकून खतरे में पड़ चुका है।

स्थानीय निवासियों का स्पष्ट आरोप है कि वन विभाग की सुस्ती और समाधानहीन व्यवस्था के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

कई बार शिकायतों और अलर्ट देने के बावजूद कोई स्थाई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, जिससे हाथियों की आवाजाही और नुकसान दोनों में लगातार इजाफा हो रहा है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम—सुरक्षा फेंसिंग, निगरानी, रात्रिकालीन पेट्रोलिंग और आपातकालीन रेस्क्यू टीमें—नहीं तैनात की गईं, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.