देहरादून में शांति, आपसी प्रेम, मित्रता, सद्भावना, और आत्मीयता के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

राजधानी देहरादून सहित संपूर्ण जनपद में आज ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई।

त्योहार के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता और समुचित प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस टीमें लगातार एक्टिव रहीं। सभी थाना क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों और आसपास के इलाकों में पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त कर असामाजिक व अवांछनीय तत्वों पर कड़ी और सतर्क दृष्टि रखी गई। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरे जिले में त्योहार आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.