एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार हुड़दंगी छात्रों पर शिक्षण संस्थानों का बड़ा एक्शन, 84 हुए निलंबित, 4 किए गए निष्कासित !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

राजधानी देहरादून में शिक्षा की आड़ में हुड़दंग, मारपीट और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त छात्रों के खिलाफ दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि छात्र जीवन भविष्य निर्माण के लिए है, और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले किसी भी छात्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आपराधिक गतिविधियों और हुड़दंग में शामिल विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 88 छात्रों की रिपोर्ट संबंधित यूनिवर्सिटी प्रशासन को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु भेजी गई थी। पुलिस की इस रिपोर्ट पर त्वरित संज्ञान लेते हुए शिक्षण संस्थानों ने अब तक 84 छात्रों को निलंबित तथा 4 छात्रों को निष्कासित कर दिया है।

कड़ी निगरानी: पुलिस जनपद के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि और उनकी दैनिक गतिविधियों पर लगातार सतर्क नजर रख रही है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन को रिपोर्ट: नशाखोरी, मारपीट और शांति भंग करने वाले छात्रों की सूची तैयार कर उनके मुकदमों का ब्योरा सीधे संबंधित संस्थान प्रशासन को भेजा जा रहा है।

एसएसपी की सीधी हिदायत: एसएसपी दून ने सभी छात्र-छात्राओं को ताकीद किया है कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। किसी भी आपराधिक क्रियाकलाप या हुड़दंग में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित छात्र के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.