पौड़ी पुलिस स्कूलों मा जै कि बेटियों तै सिखोंण लगी च आत्मरक्षा का गुर, अब बेटियाँ खुद करली अपणी रक्षा।
Share your love
पौड़ी गढ़वाल
शारदीय नवरात्रों के दौरान पौड़ी पुलिस ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का मिशन किया तेज
पौड़ी पुलिस स्कूलों मा जै कि बेटियों तै सिखोंण लगी च आत्मरक्षा का गुर, अब बेटियाँ खुद करली अपणी रक्षा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा “एक साझू प्रयास पुलिस वाला गुरजी का साथ” यानि “आपका और पुलिस का सामूहिक प्रयास” की थीम पर थानों पर नियुक्त समस्त हेल्प डेस्क कार्मिकों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं को जागरूक करते हुये आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में दिनांक 17.10.2023 को महिला थाना श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा “देवभूमि पब्लिक स्कूल नकोट बिलकेदार” में छात्राओं को Self Defence Training/UAC (Un Armed Combat) का प्रशिक्षण दिया गया जिससे स्कूली छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना करने में सहायता मिलेगी व उनमें सुरक्षा की भावना भी जागृत होगी।
➡️ सोशल साइट्स पर असामाजिक तत्वों द्वारा फेक आईडी बनाकर छात्राओं के साथ ब्लैकमेलिंग जैसी घटनायें की जाती हैं, इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिये छात्राओं को साईबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी।
➡️ छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिये पोक्सो एक्ट/Legal Rights के बारे में भी जानकारी दी गयी।
➡️ छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, आपातकालीन नम्बर डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 और उत्तराखण्ड पुलिस एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध गौरा शक्ति मॉड्यूल में रजिस्ट्रेशन करने के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया साथ ही छात्राओं को “गुड टच बैड टच” के अन्तर के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
