गैंगस्टर एक्ट में आदतन नशा तस्कर अभियुक्ता की अवैध संपत्ति चिन्हित कर सम्पति का मूल्यांकन करने पीडब्ल्यूडी की टीम को लेकर पहुँची दून पुलिस
Share your love
देहरादून
दून पुलिस की कार्यवाही से नशा तस्करों में मचा हड़कंप
गैंगस्टर एक्ट में आदतन नशा तस्कर अभियुक्ता की अवैध संपत्ति चिन्हित कर सम्पति का मूल्यांकन करने पीडब्ल्यूडी की टीम को लेकर पहुँची दून पुलिस
अभियुक्ता के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के साथ- साथ मादक पदार्थों तथा अवैध शराब की तस्करी के कई अभियोग है पंजीकृत
एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारी का नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई कर उनकी अवैध संपत्ति के जब्ती करण के दिये है निर्देश
*देहरादून में नशा तस्करों को जेल भेजने के साथ- साथ उनके द्वारा अर्जित की गई अवैध संपति को जब्त कर उनकी आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का काम दून पुलिस की प्राथमिकता है। :- एसएसपी देहरादून*
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर उसके जब्तीकरण की कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों का निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में अभियुक्ता रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी, जो की ऋषिकेश क्षेत्र में अपने साथी मार्कण्डेय पुत्र उमेश के साथ लंबे समय से मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी में लिप्त थी तथा अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी से संबंधित 07 अभियोग पंजीकृत थे, उक्त अभियुक्ता द्वारा अपने सहयोगी के साथ गैंग बनाकर मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी, जिस पर उसके व उसके सहयोगी अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऋषिकेश में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक रायवाला द्वारा की जा रही है।
उक्त अभियुक्ता के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जानकारी करने पर भल्ला फार्म श्यामपुर में उक्त अभियुक्ता की अवैध संपत्ति के संबंध में पुलिस को जानकारी मिली, जिसके जब्तीकरण की कार्रवाई हेतु आज प्रभारी निरीक्षक रायवाला द्वारा पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ अभियुक्ता की अवैध संपत्ति की पैमाईश कर संपत्ति के मूल्यांकन की कार्रवाई की गई। जल्द ही अभियुक्ता की अवैध सम्पति के जब्तिकरण की कार्रवाई की जाएगी।
*नाम पता अभियुक्ता*
रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून।
*अपराधिक इतिहास :-*
1- मु0अ0सं0 – 572/21 धारा 8/20/27 NDPS Act, थाना ऋषिकेश, देहरादून
2- मु0अ0सं0 – 482/21 धारा 8/21 NDPS Act, थाना ऋषिकेश, देहरादून
3- मु0अ0सं0 – 161/22 धारा 8/20/29 NDPS Act, थाना ऋषिकेश, देहरादून
4- मु0अ0सं0 – 173/22 धारा 8/20 NDPS Act, थाना ऋषिकेश, देहरादून
5- मु0अ0सं0 – 727/22 धारा 8/21 NDPS Act, थाना ऋषिकेश, देहरादून
6- मु0अ0सं0 – 104/19 धारा 60(1)(A) आबकारी अधिनियम, थाना ऋषिकेश, देहरादून
7- मु0अ0सं0 – 302/19 धारा 60(1)(A) आबकारी अधिनियम, थाना ऋषिकेश, देहरादून
8- मु0अ0सं0 – 38/23 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट, थाना ऋषिकेश, देहरादून
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
