अवैध गौमांस के साथ 01 व्यक्ति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share your love
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अवैध रूप से पशु कटान, गौकशी करने वाले अभियुक्तो के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही
अवैध गौमांस के साथ 01 व्यक्ति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से 01 चापड़ (बड़ा चाकू), 02 छुरी, 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 290 किलो अवैध गौमांस बरामद
अभियुक्त के विरुद्ध पशु क्रूरता एवम शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत
अवैध पशु कटान, पशु क्रूरता, गौकशी के अपराधों के प्रति दून पुलिस संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में लिप्त सभी अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है :- एसएसपी देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से पशुओं का कटान करने, बिना लाइसेंस के मांस का विक्रय करने तथा गौकशी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस को मुखबीर के माध्यम से मुस्लिम कॉलोनी क्षेत्र में गौमांस बेचे जाने की सूचना मिली, सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा फय्याज की डेरी मुस्लिम कालोनी कसाई मौहल्ला कारगी ग्रान्ट मे दबिश दी गई तो एक कमरे के अन्दर से कुछ व्यक्ति भागते हुए दिखाई दिये, जिनका पीछा करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा मौके से पकड लिया गया तथा अन्य व्यक्ति दीवार फाँदकर भाग गये। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम नासिर कुरैशी पुत्र राशिद कुरैशी निवासी ग्राम शेदपुरा हलवाना थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष बताया व पूछने पर भागने वालो के नाम 1-नासिर कुरैशी 2-रियाज 3-नदीम 4-शोयब व एक अज्ञात व्यक्ति बताया, मौके से पुलिस द्वारा गौकशी मे इस्तेमाल किये गये 01 चापड , 02 छुरी , 01 इलैक्ट्रानिक तराजू व 290 किलो गौ माँस बरामद किया गया। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर गौमाँस की तस्दीक कराई गई, जिनके द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद माँस को गौमाँस होना बताया गया। बरामद गौ माँस को आबादी से दूर निर्जन स्थान पर दफनाया गया। अभियुक्त गणो के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-621/2023 धारा-11/3/5 उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम व 25/4 शस्त्र अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- नासिर कुरैशी पुत्र राशिद कुरैशी निवासी ग्राम शेदपुरा हलवाना थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष ।
*वांछित अभियुक्त :-*
1- नासिर कुरैशी
2- रियाज
3- नदीम
4- शोयब
5- एक अज्ञात व्यक्ति
*बरामदगी का विवरण*
1- चापड़ – 01
2- छुरी – 02
3- इलैक्ट्रानिक तराजू- 01
4- अवैध गौमांस – 290 किलो ग्राम
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 दिनेश चमोली
2-अ0उ0नि0 हरकेश सिह
3-कानि0 बृजमोहन कनवासी
4-कानि0 प्रदीप रावत
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
