आफत की बारिश धारचूला में फटा बादल, जन जीवन अस्त व्यस्त
Share your love
उत्तराखंड में जैसे ही मानसून सीजन शुरू होता है वैसे ही उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं की घटना होने लगती है वैसे भी उत्तराखंड को आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील माना जाता है हाल में हुए उत्तरकाशी में भूसंखलन की घटना हो या कल चमोली में बादल फटने की घटना या फिर धारचूला में जो प्राकृतिक आपदा आई है सब उत्तराखंड के जनमानस के साथ साथ सरकार की चिंता भी बढ़ा देते है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ़ कहना है कि उत्तराखंड में मानसून सीजन में कहीं ना कही आपदा की स्थिति बनी रहती है उसके लिए अधिकारियों को पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए जा चुके है और आपदा के समय त्वरित रिस्पांस के लिए टीमें तैयार रहे। बीती रात धारचूला तहसील के दार्मा वेल्ली तीजम में बादल फट गया हालांकि इसमें किसी की जनहानि की कोई ख़बर नहीं है लेकिन बादल फटने से तीजम वतन को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बह गया है जिससे आम जनमानस को काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ साथ वहां पर एक पैदल पार करने वाला पुल भी था जिसके बहने की सूचना भी मिली है।

बादल फटने की वीडियो बनाकर ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय प्रशासन को भेजी गई इसके बाद प्रशासन की टीम रेस्क्यू के लिए मोके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरु किया बादल फटने से वहां नदियों का जल स्तर बढ़ गया हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
