धामी ने मंत्रियों को दी जिलों की जिम्मेदारी देखिए किस मंत्री को मिला कौन सा जिला

Share your love

देहरादून

प्रदेश के सभी जिलों में मंत्रियों की बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया है. अब जल्द ही जिला योजना की बैठकें होंगी और जिला योजना के तहत काम शुरू होंगे. नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थी. ना ही जिला योजना का बजट खर्च हो पा रहा था. इसकी सबसे बड़ी वजह जिलों के प्रभारी मंत्रियों का नियुक्त नहीं होना था. जिसको देखते हुए सीएम धामी ने जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त कर दिए हैं. शासन से नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं.

 

 

इन मंत्रियों को इन जिलों का बनाया गया प्रभारी सचिव
1- कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार जिले की जिम्मेदारी दी गई है
2- प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी जिला और टिहरी जिला
3- गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी
4- धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी
5- सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी
6- रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी
7- चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी
8- सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की जिम्मेदारी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.