अवैध खनन परिवहन में उप जिलाधिकारी ने ट्रैक्टर पकड़ा

Share your love

संवाददाता: फरमान खान

लक्सर: तमाम सरकारी पाबंदियों के बावजूद खनन माफिया पुलिस की मिलीभगत से बेखौफ होकर गंगा का सीना छलनी कर रहे हैं। तभी तो अवैध खनिज लदे वाहन पुलिस की पिकेट व चेकिंग प्वाइंट बेरोकटोक पार कर सड़कों पर दौड़ते हैं।

एसडीएम शेलेन्द्र सिंह नेगी ने मंगलवार की सुबह सुल्तानपुर लक्सर हाइवे के सीमेन्ट फैक्ट्री मोड़ पर खनिज की ओवरलोड एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ ली। पहले भी एसडीएम ने एक वाहन पकड़कर सीज कराया था। गौरतलब है कि अवैध खनन और परिवहन का धंधा क्षेत्र में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। डीएम के आदेश पर खनन माफिया के कदम तो रुक गए थे, लेकिन यूपी के खनन माफिया अपने काम को धड़ल्ले से जारी रखे हुये हैं। यहां हालात सरकार को हर तरफ से चूना लगाने के बने हुये हैं। एक रवन्ने पर वाहन तीन-तीन फेरे लगाते हैं। जबकि बिना रवन्ने के भी परिवहन कम नहीं है।

इस पूरे धंधे में पुलिस की कार्रवाई शून्य है। बीच-बीच में एसडीएम जब कभी छापेमारी करते हैं तो अवैध रूप से खनिज ले जाते वाहन पकड़ में आ जाते हैं। इन पर जुर्माना होता है। माफिया हाइवे के साथ ही देहाती रास्तों से रात में सैंकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली व डंफर निकाल लेते हैं। मंगलवार की तड़के एसडीएम ने श्री सीमेन्ट फैक्ट्री मोड के पास छापा मारकर खनिज लदे ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली जब्त की।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.