Steve Smith को Delhi Capitals ने इतने करोड़ रुपये में खरीदा

Share your love

आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्मिथ इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। इस बार शुरू से ही उनको लेकर कई तरह की बात आ रही थी। सभी को इस बात की उत्सुकता थी कि स्मिथ किस टीम से खेलेंगे। वहीं लिमिटेड ओवर में ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन एरॉन फिंच भी इस सेट में नहीं बिके। पिछले सीज़न में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे।

आज की नीलामी में सबकी नज़रें किंग्स इलेवन पंजाब पर रहने वाली हैं। पंजाब के पास 53 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम है। पंजाब की टीम ने मैक्सवेल जैसे बड़े खिलाड़ी को रिलीज किया है इसलिए पंजाब की टीम किसी बड़े खिलाड़ी को खरीदने की कोशिश करेगी।

नीलामी में 9 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। 1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले भी 9 खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये तय किया है। नीलामी के लिए शामिल किए गए 292 खिलाड़ियों में 42 साल के नयन दोशी सबसे उम्रदराज और 16 साल के नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। नयन और नूर अहमद की बेज प्राइज़ 20-20 लाख रुपये तय की गई है। नयन ने सौराष्ट्र, राजस्थान और सरे के लिए 2001 से 2013 के बीच कुल 70 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। वहीं नूर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का हिस्सा थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.