देहरादून: सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा…

Share your love

देहरादून: 22 सितंबर को राजधानी देहरादून के बीचों बीच आज ऐसी घटना घटी जिसें एक डर का माहौल पैदा कर दिया है। बता दे कि उस शाम देहरादून के ब्लेसिंग फार्म के निकट साइना ज्वेलर्स के सोपिकुल नामक सर्राफा व्यापारी के हाथों से सोने के माल से भरा बैग छीन कर लुटेरे फरार हो गए है। इस दौरान उन अपराधियों ने बैग के छीना झपटी के विरोध करने पर व्यापारी के पैर गोली मारी ।

बताया जा रहा था कि सर्राफा व्यापारी अपनी दुकान बंद कर के अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था इसी दौरान मोटर साईकल पर दो अपराधी आए और लूटपाट के साथ ही गोली तक मार कर आराम से चले भी गए।

वहीं देहरादून पुलिस को सुनार के साथ लूटपाट की हुई घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने बीते दिन सर्राफा व्यापारी से हुई लूट का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो कु्ख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी मिली है कि दोनों अपराधी पूर्व में कई जघन्य अपराधों को अंजाम दे चुके हैं। वहीं मामले का खुलासा करने वालीटीम को एसएसपी अरुण मोहन जोशी समेत आईजी औद पुलिस मुख्यलय की ओर से ईनाम राशि दी गई।

मिली जानकारी पटेलनगर पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात अपराधी राहुल पंडित और नदीम को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि दोनों शातिर आरोपी कई राज्यों में लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से लूटे गए सोने के आभूषण और नगदी भी बरामद की है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना की और देहरादून पुलिस की ओर से ढाई हजार का इनाम दिया। वही डीआईजी ने माना एसपी सिटी श्वेता चौबे और एसओजी टीम के साथ पुलिस की टीम की प्रमुख भूमिका रही।

वहीं आई जी की ओर से 5 हज़ार का इनाम और पीएचक्यू की ओर 20 हज़ार का इनाम मामले का खुलासे करने वाली पटेलनगर पुलिस टीम को दिया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *