ईद-उल-जुहा पर देहरादून पुलिस की बड़ी तैयारी: SSP के कुशल नेतृत्व में तैयार हुआ अभेद्य ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

कल यानी 28 मई को मनाए जाने वाले पवित्र त्योहार ईद-उल-जुहा (ईद) के अवसर पर राजधानी देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के उत्कृष्ट और संवेदनशील नेतृत्व में मीडिया सेल द्वारा एक विस्तृत रूट डायवर्जन और बैरियर प्लान जारी किया गया है।

हर बड़े आयोजन की तरह इस बार भी SSP देहरादून ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए आम जनता की सुविधा और नमाजियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके कुशल मार्गदर्शन में तैयार यह विशेष ट्रैफिक प्लान कल प्रातः 06:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा, ताकि त्योहार के दौरान शहरवासियों को किसी भी प्रकार की जाम या असुविधा का सामना न करना पड़े।

​नमाजियों की सुविधा का विशेष ध्यान

​SSP देहरादून के विशेष निर्देशों के तहत कानून-व्यवस्था और धार्मिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए घंटाघर से बिंदाल वाले मार्ग को केवल नमाजियों के लिए खुला रखा गया है, ताकि वे बिना किसी व्यवधान के समय पर नमाज अदा कर सकें।

​प्रमुख रूट डायवर्जन प्लान इस प्रकार है:

० घंटाघर से बिंदाल मार्ग: इस मार्ग पर जाने वाले सामान्य ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

० दर्शनलाल व तहसील चौक: यहाँ से बिंदाल क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन अब दिलाराम चौक से होते हुए कैंट मार्ग के रास्ते अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

० राजपुर रोड से बिंदाल: इस दिशा में जाने वाले यातायात को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।

० बल्लूपुर/किशननगर चौक: यहाँ से घंटाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता पड़ने पर कैंट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

० राजपुर क्षेत्र: यहाँ से बिंदाल की ओर जाने वाले वाहन दिलाराम चौक से कैंट मार्ग होते हुए आगे बढ़ेंगे।

सुरक्षा के लिए स्थापित किए गए 7 मुख्य बैरियर प्वाइंट

यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए SSP देहरादून की दूरदर्शी योजना के तहत शहर के निम्नलिखित 7 प्रमुख स्थानों पर कड़े बैरियर प्वाइंट्स स्थापित किए गए हैं:

घण्टाघर

बिन्दाल

यमुना कॉलोनी

अग्रवाल बेकरी

धर्मपुर चौक

ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा

चन्द्रबनी चौक

SSP देहरादून की अपील: “सभी शहरवासी पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए इस ट्रैफिक प्लान का पालन कर सहयोग करें, ताकि ईद का यह पावन पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ संपन्न हो सके।”


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.