जनपद देहरादून – चकराता क्षेत्रान्तर्गत टिकरधार जामुवा के पास एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त…
Share your love
जनपद देहरादून – चकराता क्षेत्रान्तर्गत टिकरधार जामुवा के पास एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद।

आज दिनाँक 05 सितम्बर 2023 एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता क्षेत्र टिकरधार जामुवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम एडिशनल उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन (UK08 CB 3027) विकासनगर से त्यूनी मार्ग पर सामान लेकर जा रहा था जहाँ रास्ते में अनियंत्रित होने से वाहन लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई तथा वाहन सवार उक्त व्यक्ति के शव को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
*मृतक व्यक्ति का नाम :-* रियासत अली उम्र 45 वर्ष पुत्र अली हसन।
निवासी :- ग्राम पिरान कलियर रुड़की हरिद्वार।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
