गांधी रोड प्रिंस चौक पर रात्रि को दुकान में हुयी नकबजनी का 24 घंटे के अंदर खुलासा,चोरी की पूर्ण नगदी बरामद,01 शातिर नकबजन गिरफ्तार

Share your love

थाना कोतवाली नगर देहरादून

 

गांधी रोड प्रिंस चौक पर रात्रि को दुकान में हुयी नकबजनी का 24 घंटे के अंदर खुलासा,चोरी की पूर्ण नगदी बरामद,01 शातिर नकबजन गिरफ्तार

 

दि0 15/08/23 को वादी सतेन्द्र पाल सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी रेसकोर्स देहरादून द्वारा चौकी पर आकर तहरीर दी कि दि0 14/08/23 की रात्रि में उनकी गांधी रोड में स्थित टायर व बैटरी की दुकान का पिछला दरवाजा तोडकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रखी 50000 ₹ की नगदी चुरा ली।उक्त तहरीर पर मु0अ0सं0-342/23 धारा-380,457 ipc बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।बाजार में रात्रि में हुयी उक्त चोरी के शीघ्र खुलासे हेतु  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों का अवलोकन कर घटना कारित करने वाले व्यक्ति को चिन्हित किया तथा शहर के 33 कैमरों को चैक कर,चिन्हित व्यक्ति की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किये।गठित टीम के अथक प्रयासों से घटना के मात्र 24 घंटे के अंदर दि0 15/08/23 में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना के अभियुक्त को जैन प्लाॅट क्षेत्र से रात्रि में गिरफ्तार किया,जिसके कब्जे से चोरी हुयी सम्पूर्ण नगदी बरामद हुयी।अभियुक्त को आज मान0 न्याया0 के समक्ष पेश किया गया।जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

अभियुक्त का विवरण
मौ0 जैद पुत्र मौ0 रफीक निवासी जैन प्लाॅट थाना रायपुर जिला देहरादून,उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी का विवरण
50000 ₹ नगद

पुलिस टीम
उ0नि0 प्रवीण पुंडीर चौकी प्रभारी लक्खीबाग
उ0नि0 मोहन सिंह नेगी
अ0उ0नि0 महेन्द्र राणा
हे0का0 प्रदीप बहुखंडी
का0 मनोज बिष्ट
का0 प्रदीप रावत
का0 मोहन राम


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.