कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के संबंध में संपर्क कर समस्याएं की जानकारी कर सहायता एवं सुरक्षा के संबंध में ठोस सुरक्षात्मक उपाय बताये गए

Share your love

संवादाता: करन सहगल

देहरादून: पुलिस उप- महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस देहरादून के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत अकेले सीनियर सिटीजन/ बुजुर्ग व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर उनकी सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर तथा उनकी समस्याओं का निराकरण कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में निरीक्षक /वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा सोमवार को सभी चौकी प्रभारियों को अवगत कराया गया। अपने अपने चौकी क्षेत्र मोहल्ले में निवासरत सीनियर सिटीजन बुजुर्ग व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर गोष्टी आयोजित करें तथा दिए गए निर्देश अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने को आदेशित किया गया ।

जिस पर निरीक्षक/ वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीएल भारती व चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक, उप निरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा द्वारा लक्ष्मण चौकी चौकी क्षेत्र में चौकी प्रभारी खुडबड़ा, उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा द्वारा अपने चौकी क्षेत्र, चौकी प्रभारी धारा उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा चौकी धारा क्षेत्र तथा चौकी प्रभारी लखीबाग उपनिरीक्षक पंकज तिवारी द्वारा लखीबागचौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन/ बुजुर्ग व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर गोष्ठी आयोजित की गई ।  सभी सीनियर सिटीजन/बुजुर्ग व्यक्तियों की सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई। तो सभी सीनियर सिटीजन द्वारा वर्तमान में कोई समस्या होना नहीं बताया गया ।

पुलिस द्वारा सभी सीनियर सिटीजन /बुजुर्ग व्यक्तियों की समस्याओं के निराकरण/ सहायता हेतु थाना प्रभारी /चौकी प्रभारी/बीट प्रभारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए। तथा सभी सीनियर सिटीजंस /बुजुर्ग व्यक्तियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया और अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी समस्या व अन्य समस्या हेतु उपरोक्त मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। व्हाट्सएप मैसेज करें पुलिस आपकी समस्या का शीघ्र निवारण करेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *