सीएम धामी ने लॉन्च किया अपणी सरकार पोर्टल, अब एक क्लिक पर मिलेंगी यह 75 सेवाएं
Share your love
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को सभी विभागों की नागरिक सेवाओं को एकीकृत करते हुए जनमानस तक सुविधाजनक, कुशल एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार के नवीन पोर्टल अपणी सरकार का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इसके तहत ई- डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से संचालित 32 सेवाओं को अद्यतन करते हुए कुल 75 सेवाओं को अपणी सरकार के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। आपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से 9 विभागों की 75 सेवाएं यथा — चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं विकलांग पेंशन आदि को फेसलेस, कैशलेस एवं पेपरलेस तरीके से आ नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह सभी सेवाएं नागरिकों को ई- डिस्ट्रिक्ट केंद्रों एवं सीएससी केंद्रों एवं पोर्टल पर भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्नति पोर्टल का भी शुभारंभ किया। उन्नति पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड सरकार के सभी विभागों के परियोजना को प्रस्तावित किया जा सकता है एवं लंबित विभागीय प्रस्तावों कि निगरानी, अनुवर्ती कार्यवाही, परियोजना की प्रगति की निगरानी एवं बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्नति पोर्टल विकसित किया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
