देहरादून में नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार….

Share your love

देहरादून : सूबे की सरकार राजधानी देहरादून में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत सहस्रधारा हेलीपैड के नजदीक सिटी पार्क की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके लिए 10 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है।इसमें लगभग 30 करोड़ रुपये की आएगी लागत

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी दी गई  है।दिसंबर से इसका निर्माण कार्य करा दिया जाएगा शुरू।

वहीं मार्च तक पार्क के प्रथम चरण के हिस्से को नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा सिटी पार्क में होंगी ये सुविधाएं

वाकिंग ट्रेल

साइकिल ट्रेल

किडस प्ले एरिया

स्केटिंग

ओपन जिम

आपको बता दे आम जनता के लिए इन तमाम सुविधाओं को बढ़ाने का फैसला प्रदेश की धामी सरकार ने किया है जल्द ही इसका निर्माण किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.