देहरादून सेंट थॉमस स्कूल के बच्चों को लगा करंट : सीसीटीवी फुटेज वीडियो हो रहा वायरल
Share your love
सोशल मीडिया पर स्कूल के बच्चों को करंट लगने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है यह सीसीटीवी फुटेज का वीडियो चार-पांच दिन से अलग-अलग फेसबुक पेज पर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि यह राजधानी देहरादून के बुद्धा चौक का वीडियो है और स्कूल की छुट्टी होने के बाद सेंट थॉमस स्कूल के बच्चे जब विक्रम (ऑटो) में बैठ रहे थे पोल में करंट होने के चलते बच्चों को करंट लग जाता है
पहले देखिए आप यह वीडियो
इस संबंध में हमारे द्वारा जब पड़ताल की गई तो पता चला यह वीडियो 13 जुलाई का है हमारे द्वारा इस संबंध में स्कूल मैं फोन किया गया के फोन उठाते ही हमारा सबसे पहला सवाल …
…. आपके स्कूल के कुछ बच्चों को करंट लगा उनकी तबीयत कैसी है तो दूसरी तरफ फोन पर स्कूल प्रबंधन का कर्मचारी तपाक से बोलता है करंट लगने वाले बच्चे के पिता इस वक्त स्कूल में ही मौजूद हैं आप स्वयं बात कर लीजिए…. लगभग 30 सेकंड तक होल्ड पर रखने पर एक एक पल मेरी उत्सुकता और चिंता बढ़ा रहा था …..
इन 30 सेकंड में वीडियो के फ्लैशबैक में …..हमारी उत्सुकता और चिंता और बढ़ जाती है क्योंकि वीडियो देखकर बच्चों पर बहुत तरस आ रहा है और गुस्सा भी आखिर किसकी लापरवाही से ऐसे पानी में करंट चला गया…..
इंतजार की घड़ी समाप्त और यह 30 सेकेंड ना जाने क्यों आज 30 घंटे लगे
दूसरी तरफ से फोन का रिसीवर एक व्यक्ति ने पकड़ा
हेलो…
भाई साहब मैं ……. (अपना नाम लेते हुए)…. बोल रहा हूं मुझे सबसे पहले यह जानना है कि जिन बच्चों को करंट लगा उनकी तबीयत कैसी है बच्चे तो कुशल है ना कोई घबराने वाली बात तो नहीं पहली प्राथमिकता मेरी यही थी बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में पूछा जाए क्योंकि वीडियो देखते हुए जिस तरह बच्चे करंट लगने से छटपटा रहे हैं और बेहोश हो गए थे बहुत ही कष्ट पहुंचा था यह वीडियो देखते हुए……
दूसरी तरफ से बच्चे के पिता द्वारा कहा गया नहीं भाई साहब बच्चे एकदम फिट है ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है और जिस बच्चे को करंट लगा हुआ मेरा बेटा ध्रुव है और मेरा नाम दीपक शर्मा है हमारे पड़ोस में ही रहने वाली मेरे दोस्त विजय सिंह बिष्ट की बेटी अनन्या भी कुशल है हम शास्त्री एंक्लेव में रहते हैं उनके द्वारा एक सांस में बताया गया कि यह वीडियो 13 जुलाई का है छुट्टी होने के पश्चात बच्चे बुद्धा चौक पर खड़े थे तब यह घटना घटित हुई करंट का स्तर फूल पर बहुत ही हल्का था जिस कारण बच्चों को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ
आप कौन बोल रहे हैं उनका आखरी प्रश्न पूरा घटनाक्रम बताने के बाद………
भाई साहब मैं पेशे से पत्रकार हूं और मेरा नाम………… ये है।
नमस्कार भाई साहब मेरा नाम दीपक शर्मा है पुनः अपना परिचय दिया..
तो बच्चे के पिता दीपक शर्मा से बात करके पता चला कि यह 13 जुलाई का वीडियो छुट्टी होने के पश्चात का है बुद्धा चौक पर उनका पुत्र ध्रुव शर्मा और उनके पड़ोसी की बेटी अनन्या को उस दिन पानी में उतरते ही करंट लग गया था ध्रुव को करंट हल्का सा लगा उसके द्वारा छतरी छोड़ दी गई लेकिन अनन्या के द्वारा जैसे ही पोल को स्पर्श किया गया उसे थोड़ा तेज झटका लग गया हालांकि अगल-बगल के लोगों के द्वारा बच्चों को कुशलता से निकाल दिया गया अभी बच्चे बिल्कुल ठीक हैं और आज स्कूल भी गए थे यह दीपक शर्मा के द्वारा आज फोन करने पर बताया गया उनके द्वारा नाराजगी भरे शब्दों में कहा गया थोड़ा सा प्रशासनिक चूक या लापरवाही जरूर है मैंने भी हामी भर दी सही कहा भाई साहब लापरवाही तो थी और मन ही मन सोचा किसी आईएएस आईपीएस बड़े बाबू नेता के बच्चे होते तो न जाने अभी तक कितने सस्पेंड और क्या क्या हो गया होता लेकिन लापरवाही तो थी ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
