मुख्यमंत्री धामी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पौड़ी, विभिन्न कार्यों का किया लोकार्पण

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। जहां भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम ने रैली के माध्यम से शहरवासियों का अभिनंदन किया।

पौड़ी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पहुंचकर विकास के साक्षी लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जहां करीब 100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण सीएम के हाथों से किया गया। जिसमें पेयजल संबंधित योजना व मोटरमार्ग का डामरीकरण व पक्कीकरण का शिलान्यास व लोकार्पण शामिल रहा। जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रतिभावान युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए खेल नीति बनाई गई है इसके साथ ही चारधाम के पुरोहित द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए देवस्थानम एक्ट को भी समाप्त कर दिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.