अंकिता भंडारी के गांव माता-पिता से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत

Share your love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत आज अंकिता भंडारी के गांव श्रीकोट पहुंचे इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंकिता भंडारी के माता पिता से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता भंडारी के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी और यह पूरा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से संवेदना व्यक्त करते हुए दुख: जताया स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि एक माता पिता के लिए यह बहुत बड़े दुख का समय होता है आज उत्तराखंड सरकार और पूरा उत्तराखंड आपके साथ है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा सरकार अंकिता के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.