टिकट की चाह लिए कई दिग्गजों को चीमा ने दिया जोर का झटका

Share your love

रिपोर्ट: रफी ख़ान

काशीपुर: प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव का शंखनाद बजते ही जहां सभी राजनीतिज्ञ दलों ने अपना अपना गणित लगाना शुरू कर दिया है तो वहीं चुनावी दंगल में छलांग लगाने की चाह लिए उम्मीदवार भी अपने आप को पेश करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।

काशीपुर में पिछले दिनों जिस तरह वर्तमान बीजेपी विधायक हरभजन सिंह चीमा ने राजनीति से संन्यास की घोषणा कर अंगामी चुनाव के लिए अपने सुपुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को सामने किया तो स्थानीय कई बीजेपी नेताओ ने दबे और खुले शब्दों अंगामी चुनाव के तौर पर विधायक चीमा के पुत्र को नकारते हुए विरोध किया। जिसके बाद राजनीतिज्ञ गलियारे में ये चर्चा जोर पकड़े हुए थी इस बार “चीमा नहीं जरूरी” पर पार्टी अमल पैरा होते हुए नये चेहरे को सामने लाएगी जिसपर टिकट की चाह लिए कई भाजपा नेताओ ने अपनी गोटिया फिट करनी शुरू कर दी लेकिन चार बार से चले आ रहे स्थानीय विधायक हरभजन सिंह चीमा ने एक बार फिर से अपने विरोधियों को जोर का झटका धीरे से देते हुए देहरादून में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में अपने पुत्र त्रिलोक का हाथ देते हुए भाजपा की शपथ दिलवाई है और मुख्यमंत्री धामी ने उनको अंगामी चुनाव में जुटने को हरी झंडी दिखाई है।

उसने काशीपुर से बीजेपी में टिकट की चाह रखे नेताओ के रोशन बल्ब को टिमटिमाने पर मजबूर कर दिया है। हालाकि अभी ये कहना मुश्किल है कि त्रिलोक सिंह चीमा को पार्टी उम्मीदवार के तौर पर सामने लाएगी या नहीं लेकिन अगर ऐसा हुआ तो सूत्र यह भी बताते है कि दंगल में कूदने को लालायित कई दिग्गज अपना अखाड़ा बदल सकते है अब देखना ये बाकी है कि काशीपुर से बीजेपी का ऊंट किस करवट बैठता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.