बद्रीनाथ नेशनल हाईवे हनुमान चट्टी से बद्रीनाथ तक सड़क से बर्फ हटाने में जुटी BRO

Share your love

चमोली/ बद्रीनाथ: चमोली बदरीनाथ नेशनल हाईवे हनुमान चट्टी से आगे सड़क पर जबरदस्त बर्फ जमी है, जिसे बीआरओ की मशीनों से साफ किया जा रहा है।

बीते दिनों हुई जबरदस्त हिमपात से यहाँ दो से तीन फीट तक बर्फ़ जम गई है। जो अब सड़क मार्ग पर आफत बना हुआ है। बर्फ की मोटी मोटी परतों को जेसीबी मशीन से साफ किया जा रहा चारों तरफ बर्फ ही बर्फ़ है। हालांकि आजकल बदरीनाथ यात्रा शीतकाल के लिए बन्द है मगर यहां सेना वाहनों की आवाजाही बराबर चलती रहती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.